आग में झुलसकर बच्ची की मौत
घटना में मृतका की मां भी हुई जख्मीखानपुर. थाना क्षेत्र के खैरी गांव में विगत गुरुवार की देर रात्रि आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग आग से बुरी तरह झुलस गये. जहां एक बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं दो लोगों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार होली […]
घटना में मृतका की मां भी हुई जख्मीखानपुर. थाना क्षेत्र के खैरी गांव में विगत गुरुवार की देर रात्रि आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग आग से बुरी तरह झुलस गये. जहां एक बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं दो लोगों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले गुरुवार की रात्रि में लाल बाबू चौधरी के घर में डिबरी उलटने से अचानक आग लग गयी. लाल बाबू चौधरी की पत्नी मीना देवी (28) व पुत्री उर्मिला कुमारी (5) दोनों मां बेटी घर में रजाई ओढकर सोयी हुई थी. इसी बीच टेबल पर जल रही डिबरी उलट गयी. जिससे आग रजाई में पकड़ लिया. वही बगल में मिट्टी तेल से भरा डब्बा में भी आग पकड़ लिया, जिससे आग की लपटें और तेज हो गयी. अगलगी की घटना की जानकारी जब तक लोगों को मिलती तबतक घर में सोयी मां बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. वहीं पत्नी व पुत्री क ो बचाने लाल बाबू चौधरी भी बुरी तरह झुलस गये. लोगों ने जख्मी हालत में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया. जहां गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने लड़की को पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलजा के क्रम में उर्मिला की मौत हो गयी. वहीं दो का इलाज जारी है. पूर्व उपप्रमुख पवन देव प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त परिवार के लोग काफी गरीब हैं. जहां लोगों ने चंदा कर जख्मी का इलाज करवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










