प्रेमी संग छात्रा हुई फरार, खोजबीन में जुटे परिजन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने लड़के के दोस्त व पिता को लिया हिरासत में दलसिंहसराय. प्रेम परवान चढते ही प्रेमी संग छात्रा अपने घर से फरार हो गयी. गायब लड़की की खोजबीन में परिजन परेशान बने हैं. मगर 24 घंटा बीते हो चुके, फिर भी लड़की का पता नहीं चल सका है. गायब लड़की एचएच 28 स्थित सरदारगंज […]

विज्ञापन

पुलिस ने लड़के के दोस्त व पिता को लिया हिरासत में दलसिंहसराय. प्रेम परवान चढते ही प्रेमी संग छात्रा अपने घर से फरार हो गयी. गायब लड़की की खोजबीन में परिजन परेशान बने हैं. मगर 24 घंटा बीते हो चुके, फिर भी लड़की का पता नहीं चल सका है. गायब लड़की एचएच 28 स्थित सरदारगंज चौक के समीप की रहने वाली बातयी गयी है. जबकि उसका कथित प्रेमी युवक मेन बाजार का रहने वाला बताया जाता है. खोजबीन में असफल लड़की के परिजनों ने पुलिस क ो इसकी सूचना दी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी युवक के पिता व एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि घटना को लेकर उसके पिता व दोस्त ने किसी तरह की संलिप्ता से इनकार करते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि उसे पता नहीं कि वह कहां है. पिता ने कहा कि मंगलवार को उसका पुत्र बोर्ड ऑफिस का काम कहकर घर से निकला था जो अभी तक नहीं लौटा है. वहीं दोस्त ने भी सुबह बातचीत में पटना होने व बस से घर आने की बात कही थी. उसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा मामले को लेकर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन