समस्तीपुर ने दरभंगा को पांच विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

फोटो :::::::::::15 से 19 तक अशफहान खान बने मैन ऑफ द मैचप्रभात खबर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पटेल मैदान में हुआ शुभारंभ समस्तीपुर कार्यालय. प्रभात खबर टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच में शनिवार को समस्तीपुर ने दरभंगा को पांच विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया. समस्तीपुर टीम के अशफहान खान ने नाबाद […]

विज्ञापन

फोटो :::::::::::15 से 19 तक अशफहान खान बने मैन ऑफ द मैचप्रभात खबर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पटेल मैदान में हुआ शुभारंभ समस्तीपुर कार्यालय. प्रभात खबर टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच में शनिवार को समस्तीपुर ने दरभंगा को पांच विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया. समस्तीपुर टीम के अशफहान खान ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. स्थानीय पटेल मैदान में खेले गये मैच का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रमेश कुमार शर्मा ने किया. समस्तीपुर के कप्तान गिरधर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्र्णय लिया. दरभंगा की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाये. इसमें रवि ने 25 रन और पवन ने 22 रनों का योगदान दिया. समस्तीपुर की ओर से संकल्प ने तीन और असित और विभूति ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर की टीम ने दूसरे ओवर में ही अपने कप्तान का विकेट खो दिया. समस्तीपुर की ओर से संकल्प ने 39 और अशफहान ने आठ चौके और चार छक्कों की मदद नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. दरभंगा की ओर से सुभाष ने दो विकेट लिये. जबकि पवन और रवि को एक-एक विकेट मिला. मैच में सोनू झा और निर्भय मिश्रा ने अंपायर की भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन