शिविर लगा कर लाभुकों में बंटी राशि
फोटो संख्या : 13शिवाजीनगर. प्रखंड के डुमरा मोहन पंचायत भवन परिसर में मुखिया वीरेंद्र प्रसाद बिरजू की अध्यक्षता में शिविर लगा कर लाभुकों के बीच योजना मद की राशि का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार करीब पांच सौ लाभुकों में पेंशन योजना की राशि बांटी गयी है. मौके पर विकास मिश्र, सुरेश कुमार सिंह, […]
फोटो संख्या : 13शिवाजीनगर. प्रखंड के डुमरा मोहन पंचायत भवन परिसर में मुखिया वीरेंद्र प्रसाद बिरजू की अध्यक्षता में शिविर लगा कर लाभुकों के बीच योजना मद की राशि का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार करीब पांच सौ लाभुकों में पेंशन योजना की राशि बांटी गयी है. मौके पर विकास मिश्र, सुरेश कुमार सिंह, गंगा मंडल, उप मुखिया उदय नारायण शर्मा आदि थे. हसनपुर : प्रखंड के अहिलवाड़, नयानगर, औरा, मरांची उजागर सहित कई पंचायतांे मंे सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का वितरण किया जा रहा है . बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड मे बीस पंचायत आवंटित है जबकि प्रखंड मे आठ पंचायत सचिव ही कार्यरत हैं. पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि होली पर्व के पहले सभी लाभुकों के बीच राशि का वितरण करा दें ताकि उनको पर्व मनाने मे आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़े. मोहिउद्दीननगर : विश्वनाथ रामबहादुर उच्चतर विद्यालय अन्दौर में शनिवार को 426 लाभुकों के बीच सभी तरह की पेंशन की राशि नौ लाख रुपये शिविर लगाकर वितरित किये गये. मौके पर मुखिया राज कुमार पाल, पंसस अमरनाथ राय, दिनकर राय, पंचायत सचिव तारणी राय, इंदिरा आवास सहायक कन्हैया प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










