निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जायेंगे डाककर्मी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के डाक कर्मी निजीकरण को लेकर सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे. आगामी 6 मई से इस हड़ताल की घोषणा की गयी है. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से शैलेश सिंह ने बताया कि इस हड़ताल में डाक विभाग क ी सभी यूनियन शामिल होगी. इसमें संयुक्त संघर्ष मोरचा गठन किया जा रहा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के डाक कर्मी निजीकरण को लेकर सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे. आगामी 6 मई से इस हड़ताल की घोषणा की गयी है. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से शैलेश सिंह ने बताया कि इस हड़ताल में डाक विभाग क ी सभी यूनियन शामिल होगी. इसमें संयुक्त संघर्ष मोरचा गठन किया जा रहा है. इसमें एआइपीयू के अलावा राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ व भारतीय संघ को भी शामिल की जायेगी. वहीं इस हड़ताल में डाक विभाग को निजीकरण की ओर धकलने का विरोध किया जायेगा. कोर बैंकिंग सेवा के नाम पर विभागीय कार्यों में निजी संस्थाओं की घुसपैठ की जा रही है. साथ ही वेतन समस्याओं को भी उठाया जा रहा है. मौके पर अवध्ेाश चौबे, किरण ठाकुर, धीरज कुमार, चंदेश्वर कुंवर आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन