नशाखुरानी का शिकार अस्पताल में भरती
गिरोह के सदस्यों ने लूट लिये यात्री का सामानपरदेस से कमा कर पर्व में घर लौट रहे थे युवक प्रतिनिधि, रोसड़ास्थानीय स्टेशन पर शुक्रवार को बाहर से मजदूरी कर लौट रहे दो युवक को बेहोशी की हालत में अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार नशाखुरानी गिरोह […]
गिरोह के सदस्यों ने लूट लिये यात्री का सामानपरदेस से कमा कर पर्व में घर लौट रहे थे युवक प्रतिनिधि, रोसड़ास्थानीय स्टेशन पर शुक्रवार को बाहर से मजदूरी कर लौट रहे दो युवक को बेहोशी की हालत में अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार नशाखुरानी गिरोह के शिकार युवक सहरसा जिले के मुरली वसंतपुर निवासी गणेश कुमार (18) व रवि दास (28) दिल्ली से मजदूरी कर होली के अवसर पर अपने घर लौट रहे थे. सुबह करीब 10 बजे किसी ने युवक के ही मोबाइल से दोनों के घर वालों को सूचना दी. सूचना पर परिजनों ने रोसड़ा के एक रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी. जब उनके रिश्तेदार स्टेशन पर पहुंचे तो दो नंबर प्लेटफॉर्म पर दो शिकार युवक बेहोशी की हालत में पड़े थे. रिश्तेदार ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराकर पुलिस को सूचना दी. उसके रिश्तेदार ने बताया कि समस्तीपुर से सहरसा के लिए साढ़े आठ बजे सुबह में दोनों चला था. साढ़े नौ बजे के करीब रोसड़ा स्टेशन पर ट्रेन पहुंची थी. इस बीच दोनों को नशा का शिकार बनाकर गिरोह के सदस्यों ने उनके पास रखे रुपये व सामान लूट लिया. इस बीच एक युवक को होश आने पर उसके घटना की जानकारी दे पुन: बेहोश हो गया. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व रोसड़ा स्टेशन पर पत्नी को खोजने पहुंचे हसनपुर के देवधा निवासी संजय साहु भी नशाखुुरानी गिराह का शिकार बने थे. जिन्हें रेल पुलिस ने अस्पताल में भरती करा अपने कार्यों का इतिश्री कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










