अवैध तरीके से विद्युत उपयोग की प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर. कनीय विद्युत अभियंता रोसड़ा राजेश रजक एवं राजीव कुमार ने कई गांवों में छापेमारी की. इस क्रम में अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए दस लोगों को पकड़ा गया. इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनके उपर राजस्व क्षति का हर्जाना भी लगाया गया है. इसमें नरहन के राम सकल राय पर […]
विभूतिपुर. कनीय विद्युत अभियंता रोसड़ा राजेश रजक एवं राजीव कुमार ने कई गांवों में छापेमारी की. इस क्रम में अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए दस लोगों को पकड़ा गया. इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनके उपर राजस्व क्षति का हर्जाना भी लगाया गया है. इसमें नरहन के राम सकल राय पर 7778 रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप है. इसी तरह अर्जुन राय पर 6291 रुपये व शिवजी दास पर 10 हजार तीन रुपये राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. वहीं गंगौली के रामनंदन महतो पर 5961 रुपये और सुरौली के लाल बाबू मिश्र पर 23173 रुपये विद्युत विभाग को राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. पतैलिया के सुरेश राम पर 24086 रुपये उमेश राम पर 12941 रुपये, मुकेश कुमार पर 26813 रुपये क्षति का आरोप है. इसी तरह गंगौली के मुरली महतो पर 17296 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है. ज्ञात हो कि क्षेत्र में विद्युत का अवैध उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. इसके कारण विपत्र चुकाने वाले उपभोक्ताओं के घर आये दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. वहीं इसका चुपके से उपयोग करने वालों घर रोशनी से जगमग करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










