सिकंदर के पटोरी लौटने पर घर में उत्सवी माहौल
फोटो संख्या : 25पाकिस्तानी रेंजरों ने बाघा बोर्डर पर किया बीएसएफ के हवाले छह माह पूर्व भटककर चला गया था पाकिस्तानप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीसिकंदर के पाकिस्तान से आने की खबर मिलते ही जोड़पुरा स्थित उसके निवास पर लोगों भीड़ उमड़ने लगी है. मां तारा देवी, दादी सिया देवी और पिता चन्दर सहनी का मन प्रसन्न हो […]
फोटो संख्या : 25पाकिस्तानी रेंजरों ने बाघा बोर्डर पर किया बीएसएफ के हवाले छह माह पूर्व भटककर चला गया था पाकिस्तानप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीसिकंदर के पाकिस्तान से आने की खबर मिलते ही जोड़पुरा स्थित उसके निवास पर लोगों भीड़ उमड़ने लगी है. मां तारा देवी, दादी सिया देवी और पिता चन्दर सहनी का मन प्रसन्न हो गया है. भारतीय दूतावास व पाकिस्तानी रेंजर के बीच हुई वार्ता व जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिकंदर को पाकिस्तान से अमृतसर के समीप बाघा बोर्डर पर बीएसएफ कार्यालय के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया. वहां से सिकंदर के घरवालों को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद सिकंदर का भाई धर्मेंद्र सहनी उसे अपने साथ जोड़पुरा ले आया. ज्ञात हो कि सिकंदर का मानसिक संतुलन आज से 10 वर्ष पूर्व पत्नी के मरने के बाद बिगड़ गया था. लगभग चार माह पूर्व वह घर से बिना बताये निकल गया. लोगों ने उसकी तलाश की परन्तु उसका कोई पता-ठिकाना नहीं मिला. प्रारंभ में सिकंदर अपने भाइयों के साथ गुवाहाटी में काम करता था. 11 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. पत्नी के मर जाने के बाद से ही वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था. उसके गायब होने के पश्चात खोजबीन के बाद परिजन निराश हो चुके थे. मंगलवार की देर शाम उसके घर पहुंचते ही पूरे परिवार के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं सिकंदर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










