शिक्षा के बिना सही विकास नहीं : श्रम अधीक्षक
समस्तीपुर. समाज का विकास तभी सही मायनो में होगा जब बच्चों को सही शिक्षा दीक्षा मिले. इसके लिये समाज से बाल श्रम को समूल हटाना होगा.रोटी, खेल, पढ़ायी हर बच्चे का अधिकार है. उक्त बातें श्रम अधीक्षक शिवनाथ पांडेय ने कही. श्रम संसाधन विभाग व जिला स्वयं सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम […]
समस्तीपुर. समाज का विकास तभी सही मायनो में होगा जब बच्चों को सही शिक्षा दीक्षा मिले. इसके लिये समाज से बाल श्रम को समूल हटाना होगा.रोटी, खेल, पढ़ायी हर बच्चे का अधिकार है. उक्त बातें श्रम अधीक्षक शिवनाथ पांडेय ने कही. श्रम संसाधन विभाग व जिला स्वयं सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम उन्मूलन रैली को मंगलवार को रवाना किया गया. जो की ताजपुर रोड होते हुए मारवाड़ी बाजार, बंगाली टोला होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुआ. तख्तों पर बाल श्रम हटाने को लेकर नारे लगाये. संबोधित करते हुए प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संजय कुमार बबलू ने कहा कि विकास क ी भागदौड़ में बच्चे पीछे नहीं रह जाये. बाल श्रम हटाने को लेकर कानूनों को कड़ाई से लागू करनी चाहिये. मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, अखंड एकता के राजीव गौतम, अमित वर्मा, सुरेंद्र चौरसिया,सुमन कुमारी, रंजु कुमारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










