हड़ताली रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2 शाहपुर पटोरी. प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों के एमडीएम रसोइयों ने हड़ताल के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. एमडीएम रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्यालयों में मंगलवार को भी भोजन नहीं बन सका. रसोइयों द्वारा अपनी पारिश्रमिक को बढ़ाने की मांग को लेकर यह आंदोलन सोमवार से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2 शाहपुर पटोरी. प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों के एमडीएम रसोइयों ने हड़ताल के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. एमडीएम रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्यालयों में मंगलवार को भी भोजन नहीं बन सका. रसोइयों द्वारा अपनी पारिश्रमिक को बढ़ाने की मांग को लेकर यह आंदोलन सोमवार से प्रारंभ किया गया. उनकी मांग है कि पारिश्रमिक 1000 से बढ़ाकर 5000 रूपये करने व अन्य सरकारी सुविधा प्रदान किया जाना. उनका कहना था कि उनसे लगभग सात घंटे तक काम लिया जाता है किन्तु उन्हें काफी कम राशि पारिश्रमिक के रूप में दी जाती है. उन्हें सफाई के साथ बच्चों का खाना बनाना, साप्ताहिक मेनू का पालन करना, किचन की सफाई करना, बरतन साफ करना आदि काम करना पड़ता है किन्तु दी गई राशि इस काम के लिए नाकाफी है. अत: लोगों ने निर्णय लिया है कि वे 26 फरवरी तक इस कार्य का बहिष्कार करेंगे. इसके कारण प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में एमडीएम बंद रहा. ज्ञात हो कि इन लोगों द्वारा सोमवार को बीआरसी पटोरी पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन