तीन धूर जमीन की खातिर झुलस गये दो परिवार

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 3, 4 व 5 प्रतिनिधि, दलसिंहसरायगंज रोड स्थित बिस्कोमान चौक के पास विवादित भूमि पर कब्जा के प्रयास की परिणति तेजाबी हमले के रूप में हुई. इसमें मिर्ची पाउडर के साथ साथ लाठी डंडे का भी इस्तेमाल किया गया. घटना को लेकर इलाज के दौरान एक गुट की समस्तीपुर निवासी अरविंद पोद्दार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3, 4 व 5 प्रतिनिधि, दलसिंहसरायगंज रोड स्थित बिस्कोमान चौक के पास विवादित भूमि पर कब्जा के प्रयास की परिणति तेजाबी हमले के रूप में हुई. इसमें मिर्ची पाउडर के साथ साथ लाठी डंडे का भी इस्तेमाल किया गया. घटना को लेकर इलाज के दौरान एक गुट की समस्तीपुर निवासी अरविंद पोद्दार की पत्नी सविता देवी व पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उनलोगों ने अपनी तीन धूर भूमि बेची थी. विरोधी गुट उनके फरीकी लोग हैं. भूमि के सिलसिले में ही यहां पहुंचे थे. इसी भूमि बिक्री से आक्रोश में दूसरे गुट के लोगों ने पहले लाठी डंडे से मारपीट की. अंत में पूरे शरीर पर तेजाब डालने के साथ ही मिर्ची पाउडर भी डाल दिया. वहीं अनुमंडल अस्पताल में इलाज के क्रम में दूसरे गुट के कैलाश पोद्दार की पत्नी लालमुनि देवी व पुत्री सोनी ने कहा कि विवादित भूमि उनलोगों की पुश्तैनी भूमि है. मगर दूसरे गुट के लोग जबरन उस पर अपना दखल कब्जा का प्रयास कर रहे हैं. इसको लेकर सोमवार की रात्रि से ही असामाजिक तत्वों को घर पर भेज रहे हैं. सुबह नौ बजे के करीब सविता देवी अपने बेटी, दामाद, बेटा व अन्य असामाजिक तत्वों के साथ लाठी डंडे, रॉड से लैश होकर आ धमके और गाली गलौज करने लगे. जब मना किया तो मारपीट कर तेजाब फेंक कर हमला किया. इसको लेकर दोनों गुट के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि पीडि़त गुटों से बयान लिये जा रहे हैं. प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने की जांचभूमि विवाद में हुए तेजाबी व मिर्ची हमले की सूचना पर एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व डीएसपी पंकज कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां दोनों गुटों से अलग अलग पूछताछ करते हुए मामले मामले की जानकारी ली. साथ ही कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश थानाध्यक्ष को दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन