बैंक लूट की योजना बनाते दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देसी कट्टा व गोली के साथ नशीली दवाएं व बाइक जब्त ताजपुर : अंतरजिला गिरोह के अपराधियों द्वारा थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, अनि टीके झा एवं सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में उन दोनों […]
विज्ञापन
देसी कट्टा व गोली के साथ नशीली दवाएं व बाइक जब्त
ताजपुर : अंतरजिला गिरोह के अपराधियों द्वारा थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, अनि टीके झा एवं सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के क्रम में उन दोनों के पास से देसी कट्टा एवं एक गोली, दो मोबाइल, पुड़िया में नशा का दवा, एक अपाची बाइक बरामद की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिशेक अंजन ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिले के रोहतारा थाने के रोनित कुमार एवं कोढ़ा थाने के नया टोला जोरगांव के सालू कुमार हैं. जब्त की गयी बाइक भी चोरी की प्रतीत होती है.
दोनों अपराधी ताजपुर, मुसरीघरारी, पटोरी, उजियारपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में दर्जनभर से अधिक रुपये चोरी, छिनतई, रुपये लूट आदि की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तारी के समय वे दोनों अपने तीन और साथियों के साथ उक्त चौक के समीप स्थित स्टेट बैंक में लूट की योजना बना रहे थे. गुप्त सूचना पर पुलिस बल के पहुंचने की भनक पाकर उसके तीन अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गये. जबकि वे दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे. भागने के क्रम में दोनों पकड़े गये. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया गया है. साथ ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










