इलाज के बाद रोसड़ा लौटाये गये बंदी
समस्तीपुर. रोसड़ा उपकारा से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे दो बंदियों को वापस उपकारा भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार बेलसंडी तारा गांव निवासी स्व. गिरीश राय का पुत्र गौरव कुमार राय और स्व. विनो राय का पुत्र अमर राय किसी मामले में रोसड़ा उपकारा में बंद है. बीते दिनों उसकी तबीयत अचानक […]
समस्तीपुर. रोसड़ा उपकारा से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे दो बंदियों को वापस उपकारा भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार बेलसंडी तारा गांव निवासी स्व. गिरीश राय का पुत्र गौरव कुमार राय और स्व. विनो राय का पुत्र अमर राय किसी मामले में रोसड़ा उपकारा में बंद है. बीते दिनों उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद उपकारा प्रशासन ने पहले तो उसे रोसड़ा में ही उपचार कराना आरंभ किया परंतु उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई. इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल रोसड़ा से समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. सदर अस्पताल के डीएस श्याम मोहन दास के मुताबिक दोनों बंदियों की चिकित्सा कर दी गयी है. दोनों की तबीयत में लगातार सुधार होने के संकेत मिलने के बाद उन्हें वापस उपकारा रोसड़ा भेजने की अनुशंसा कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










