सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
दलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक के समीप रविवार की रात्रि हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संवाद प्रेषण तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. युवक की उम्र करीब 25 वर्ष अनुमानित […]
दलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक के समीप रविवार की रात्रि हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संवाद प्रेषण तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. युवक की उम्र करीब 25 वर्ष अनुमानित की जा रही है. घटनास्थल पर लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था. इस दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही सिर कुचलने की वजह से युवक ने दम तोड़ दिया. हालांकि लोगों ने ट्रक का कुछ दूर तक पीछा भी किया. मगर रात के अंधेरे का फायदा उठा कर ट्रक चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब हो गया. अनि शैलेंद्र कुमार विद्याकर ने शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की बात बताते हुए कहा कि मृत युवक के पास से न कोई कागजात और न ही कोई मोबाइल बरामद हुआ है. इस कारण उसकी पहचान करने में दिक्कतें आ रही है. मृतक टी शर्ट व चीटर पहने था. पुलिस उसकी पहचान को लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










