दो दिन पूर्व छूटा था रोसड़ा जेल से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कई थानों में गोपाल पर दर्ज हैं रंगदारी, बाइक लूट समेत दर्जनभर मामले समस्तीपुर : शिवाजीनगर ओपी के शिवराम पुरनदाही टोल में शनिवार की रात ग्रामीणों की पिटाई में मारे गये गोपाल सिंह का दामन पूर्व से दागदार रहा है. चोरी, बाइक लूट व रंगदारी जैसे दर्जन भर मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज […]
विज्ञापन
कई थानों में गोपाल पर दर्ज हैं रंगदारी, बाइक लूट समेत दर्जनभर मामले
समस्तीपुर : शिवाजीनगर ओपी के शिवराम पुरनदाही टोल में शनिवार की रात ग्रामीणों की पिटाई में मारे गये गोपाल सिंह का दामन पूर्व से दागदार रहा है. चोरी, बाइक लूट व रंगदारी जैसे दर्जन भर मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है.
पुलिस सूत्रों की मानें तो सिंघिया थाना के माहे गांव निवासी गोपाल सिंह का नाम पहली बार वर्ष 2000 में मारपीट के एक मामले में सामने आया. उसके बाद अपराध जगत में उसने अपना पांव फैलाना शुरू कर दिया. वर्ष 10 में सिंघिया में उसने एक अधिवक्ता से रंगदारी मांगी. उसके बाद तो जैसे उसे पंख लग गये और ताब ड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने लगा. वर्ष 14 में माहे गांव में ही पुलिस ने आर्म्स के साथ उसे गिरफ्तार किया. इस मामले में आठ महीने जेल में रहने के बाद 19 फरवरी को ही वह जेल से बाहर आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










