जंकशन के प्लेटफॉर्मों का बदला नंबर
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्मों का नंबर शनिवार की मध्य रात्रि से बदल गया है. अब स्थानीय जंकशन पर 9 की जगह 7 प्लेटफॉर्म ही सक्रिय होंगे. इसको लेकर मंडल के अधिकारियों की टीम शनिवार की देर रात तक स्टेशन परिसर में कैंप करते रहे. एडीआरएम बीएस दोहरे के साथ वीरेंद्र मोहन प्लेटफॉर्म 1 से […]
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्मों का नंबर शनिवार की मध्य रात्रि से बदल गया है. अब स्थानीय जंकशन पर 9 की जगह 7 प्लेटफॉर्म ही सक्रिय होंगे. इसको लेकर मंडल के अधिकारियों की टीम शनिवार की देर रात तक स्टेशन परिसर में कैंप करते रहे. एडीआरएम बीएस दोहरे के साथ वीरेंद्र मोहन प्लेटफॉर्म 1 से लेकर 7 तक का बारी बारी से निरीक्षण किया. सुपरवाइजरों और अन्य रेल कर्मियों को प्रकाश एवं डिस्पले बोर्ड पर बेहतर आउटलुक दिखाने के निर्देश दिये जाते रहे. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने रेल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि शनिवार की रात्रि के बाद सभी प्लेटफॉर्मों के नंबर के साथ डिस्पले बोर्ड होनी चाहिए. ताकि किसी भी यात्रियों को प्लेटफॉर्म की पहचान नहीं परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. मौके पर एसएस सतीशचंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य रेल कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










