मुरारी हत्याकांड में टभका गांव से दो गिरफ्तार
मंसूरचक थानाध्यक्ष ने की छापामारीकमराइन का रहने वाला था मुरारीविभूतिपुर. थाना क्षेत्र के कमराइन गांव निवासी सह चिमनी मालिक मुरारी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने टभका गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सीमावर्ती बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में की गयी छापामारी के दौरान गिरफ्तार लोगों […]
मंसूरचक थानाध्यक्ष ने की छापामारीकमराइन का रहने वाला था मुरारीविभूतिपुर. थाना क्षेत्र के कमराइन गांव निवासी सह चिमनी मालिक मुरारी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने टभका गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सीमावर्ती बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में की गयी छापामारी के दौरान गिरफ्तार लोगों के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस जुटी थी. पकड़े गये लोगों में विजय शंकर झा और प्रेम शंकर झा शामिल है. मंसूरचक थानाध्यक्ष का कहना है कि पूछताछ के के दौरान घटना के बाबत गिरफ्तारों ने बताया कि पूर्व में टभका गांव के मतिनाथ मिश्र एवं पारस मणि की हत्या में वह संलिप्त रहे थे. इस मामले में एक अन्य अपराधकर्मी की अभी तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक मुरारी को अपनी गोसपुर के चिमनी में पार्टनर बनाने के लिए दबाव दिया जा रहा था. इसी को लेकर उसकी हत्या भी हुई है. बताते चलें कि गत 14 जनवरी 15 को चिमनी मालिक मुरारी सिंह की हत्या अपराधियों ने उस वक्त कर दी थी जब वह चिमनी जा रहा था. बाइक सवार अपराधियों ने रोक कर उसे गोली मारी थी. इसके बाद उसे दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया था. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद से पुलिस इस हत्या कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी रही. परंतु उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










