फिर अपनी आंखों से दुनिया देख सकेगी सोबो
फोटो संख्या : 18 व 19शिविर में 95 मरीजों का हुआ ऑपरेशनलेंस का भी हुआ प्रत्यारोपण रोसड़ा. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को समस्तीपुर आइ अस्पताल के चिकित्सकों ने शिविर लगाकर मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया. नेत्र सर्जन डॉ सुमन कुमार ने बताया कि 95 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन […]
फोटो संख्या : 18 व 19शिविर में 95 मरीजों का हुआ ऑपरेशनलेंस का भी हुआ प्रत्यारोपण रोसड़ा. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को समस्तीपुर आइ अस्पताल के चिकित्सकों ने शिविर लगाकर मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया. नेत्र सर्जन डॉ सुमन कुमार ने बताया कि 95 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया. उन्होंने बताया कि आंख का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क किया जा रहा है. शिविर में डॉ लाल बाबू साह, डॉ पप्पू, संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार सहयोग कर रहे थे. वर्षों से आंख की रोशन खो चुके क्षेत्र के दर्जनों वयोवृद्ध महिला एवं पुरुषों को अब दूसरे का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. कई मरीजों ने बताया कि उनके बेटा व पतोहू हाथ पकड़कर उन्हें सभी तरह के काम में सहयोग करते हैं. छौड़ाही प्रखंड के बेंगा गांव निवासी राम किशुन दास (70) को विगत 5 वर्ष पूर्व आंखों की रोशन चली गयी थी. तीन वर्ष पूर्व एक आंख का ऑपरेशन लोहान में कराया था. जबकि दूसरे का यहां करवाया है. महली के रतिलाल यादव (65) ने बताया कि उनके एक आंख डेढ़ साल पहले रोशनी कम हो गयी थी. भिरहा की सोबो देवी (70) ने बताया कि दो पूर्व उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गयी थी. इससे काफी समस्या हो रही थी. अब उन्हें अपने काम करने में सहूलियत होगी. रामरेखा देवी (70) ने बताया कि 5 वर्ष से उनकी आंखों में रोशनी नहीं है. अब वह ऑपरेशन के बाद फिर से दुनिया को देख सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










