चिंतन दिवस के रूप में मनी लॉर्ड पावेल की जयंती
फोटो : 10समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ के तत्वावधान में स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड वेडेन पावेल की 158वीं जयंती चिंतन दिवस के रूप में रेलवे स्काउट डेन में मनायी गयी. सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर पूर्व जिला संगठन आयुक्त हाजी मोहम्मद अमीन ने ध्वाजारोहण कर पैरेड का निरीक्षण किया. इस […]
फोटो : 10समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ के तत्वावधान में स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड वेडेन पावेल की 158वीं जयंती चिंतन दिवस के रूप में रेलवे स्काउट डेन में मनायी गयी. सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर पूर्व जिला संगठन आयुक्त हाजी मोहम्मद अमीन ने ध्वाजारोहण कर पैरेड का निरीक्षण किया. इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली गयी. स्काउट्स एवं गाइड के बीच क्विज, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त रवींद्र कुमार ने किया. मौके पर जिला सचिव एमएस जमा, कृष्ण कन्हैया प्रसाद, मो. गजनफर इमाम, घनश्याम, नीरज मिश्रा आदि थे. इधर, भारत स्काउट्स और गाइड के द्वारा भी लॉर्ड पावेल की जन्म दिन धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर लॉर्ड पावेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सर्व धर्म सभा भी आयोजित हुई. जयशंकर प्रसाद, चितरंजन कुमार शर्मा, शंकर प्रसाद साह, लाल बाबू ठाकुर, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










