चार हजार दुल्हनों को दो करोड़

Updated:
विज्ञापन

मिलेगा लाभ : कन्या विवाह योजना मद में उपावंटित की गयी राशि समस्तीपुर : समेकित बाल विकास कोषांग ने प्रखंडों को कन्या विवाह योजना की राशि उप आवंटित कर दी है. इसमें 20 प्रखंडों को 2 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है. इससे जिले के 4000 लाडलियों को सहायतार्थ राशि दी जायेगी. प्रत्येक लाभुक […]

विज्ञापन
मिलेगा लाभ : कन्या विवाह योजना मद में उपावंटित की गयी राशि
समस्तीपुर : समेकित बाल विकास कोषांग ने प्रखंडों को कन्या विवाह योजना की राशि उप आवंटित कर दी है. इसमें 20 प्रखंडों को 2 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है. इससे जिले के 4000 लाडलियों को सहायतार्थ राशि दी जायेगी. प्रत्येक लाभुक को इस योजना मद में 5 हजार रुपये देने का प्रावधान है.
इसमें सबसे अधिक सात प्रखंडों के 250- 250 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जायेगा. बताते चलें कि जिले में क न्या विवाह योजना का लाभ लेने में मोहनपुर व रोसड़ा प्रखंड सबसे पीछे रहा है. यहां मात्र एक -एक सौ लाभुकों को कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जायेगा. हालांकि सात प्रखडों में समस्तीपुर, कल्याणपुर, उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, बिथान व विभूतिपुर में ढाई-ढाई सौ लाभुकों को यह राशि दी जायेगी. इसके लिये प्रखंडों को 12.5 लाख रुपये की राशि आवंटित की गयी है.
बोले अधिकारी
कन्या विवाह योजना के लिये प्रखंडों क ो राशि उप आवंटित कर दी गयी है. ससमय भुगतान का आदेश दिया गया है.
अखिलेश सिंह
डीपीओ, आइसीडीएस, समस्तीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन