शादी का झांसा दे युवती से शोषण
समस्तीपुर. जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के मघेपुर गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती से सात महीनों तक यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीडि़ता ने शनिवार को महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया […]
समस्तीपुर. जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के मघेपुर गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती से सात महीनों तक यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीडि़ता ने शनिवार को महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि करीब सात माह पूर्व आरोपित युवक आफताब पीडि़ता के घर में किसी को न पाकर जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीडि़ता द्वारा शोर मचाने पर आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया. इसके बाद सात माह तक उसका शोषण करता रहा. पीडि़ता की मानें तो फरवरी में उसने शादी करने की बात कही थी. लेकिन शादी की तारीख नजदीक आने पर वह गांव छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने युवती को चिकित्सकीय जांच के लिये भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










