शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के केराई गांव से दसवीं कक्षा के छात्रा का अपहरण हो गया है. इस संबंध में छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए घटना को लेकर गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है. इसमें अमन कुमार, मदन कुमार सिंह व महेश्वर सिंह के नाम शामिल हैं. […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के केराई गांव से दसवीं कक्षा के छात्रा का अपहरण हो गया है. इस संबंध में छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए घटना को लेकर गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है. इसमें अमन कुमार, मदन कुमार सिंह व महेश्वर सिंह के नाम शामिल हैं. दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि गत 14 फरवरी को संध्या उसकी बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए गयी थी. जहां से देर रात तक वापस नहीं लौटी. खोजबीन करने के क्रम में पता चला कि आरोपितों ने शादी की नीयत से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है. बात करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. छानबीन में पुलिस जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन