कन्वेंशन के माध्यम से दी अनशन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के माल गोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में गुरुवार को एआइसीटीयू का कन्वेंशन हुआ. अध्यक्षता जिला प्रभारी सुखलाल यादव ने की. इसमें स्थानीय रेल मंडल कार्यालय में पदस्थापित महिला कर्मी के साथ की गयी हरकत के विरुद्ध दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर क्षोभ जताया गया. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के माल गोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में गुरुवार को एआइसीटीयू का कन्वेंशन हुआ. अध्यक्षता जिला प्रभारी सुखलाल यादव ने की. इसमें स्थानीय रेल मंडल कार्यालय में पदस्थापित महिला कर्मी के साथ की गयी हरकत के विरुद्ध दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर क्षोभ जताया गया. वक्ताओं ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अविलंब कदम नहीं उठाया गया तो भाकपा माले प्रखंड इकाई की ओर से आगामी नौ मार्च से एक बार फिर अनशन आरंभ किया जायेगा. इसका संगठन भरपूर समर्थन करेगा. कन्वेंशन को माले जिला सचिव उमेश कुमार, खेमस जिला सचिव जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, विमल पासवान, प्रमीला राय आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन