आरक्षण काउंटर के पास नहीं है पीएनआर मशीन
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के आरक्षण काउंटर के पास लगा पीएनआर जांच मशीन नहीं है. आरक्षण कराने के बाद यात्रियों को पीआरएस काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर यह मशीन लगाया था. लेकिन अक्सर खराब ही रहता था. इसकी शिकायत भी यात्री रेल प्रशासन […]
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के आरक्षण काउंटर के पास लगा पीएनआर जांच मशीन नहीं है. आरक्षण कराने के बाद यात्रियों को पीआरएस काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर यह मशीन लगाया था. लेकिन अक्सर खराब ही रहता था. इसकी शिकायत भी यात्री रेल प्रशासन के आला अधिकारियों से करते रहे हैं. लेकिन कई महीनों से पीआरएस काउंटर से अचानक मशीन नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है. यात्री विनोद सिंह, सत्यनारायण महतो, वीणा देवी, रीमा कुमारी ने बताया कि रेल प्रशासन इस बात के लिये गंभीर नहीं है. प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराकर अविलंब लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










