प्रखंड कार्यालय पहुंच किसानों ने मांगा धान का पैसा

Updated:
विज्ञापन

पैक्स में धान देने के कई दिनों बाद भी किसान के हाथ खालीबीसीओ ने जल्द भुगतान कराने का दिया भरोसाप्रतिनिधि, हसनपुरप्रखंड के अहिलवाड़ पंचायत के किसान धान विक्रय का पैसा पैक्स से नहीं मिलने के कारण निराश हैं. किसान श्रीकांत कुशवाहा, रामाकांत राय, देवेंद्र प्रसाद सिंह, दोरिक महतो, गणेश कुमार, संजीव कुमार, गंगा प्रसाद यादव, […]

विज्ञापन

पैक्स में धान देने के कई दिनों बाद भी किसान के हाथ खालीबीसीओ ने जल्द भुगतान कराने का दिया भरोसाप्रतिनिधि, हसनपुरप्रखंड के अहिलवाड़ पंचायत के किसान धान विक्रय का पैसा पैक्स से नहीं मिलने के कारण निराश हैं. किसान श्रीकांत कुशवाहा, रामाकांत राय, देवेंद्र प्रसाद सिंह, दोरिक महतो, गणेश कुमार, संजीव कुमार, गंगा प्रसाद यादव, रामसुंदर महतो, नाथो महतो, सुनील कुमार, सुबोध सुमन, अनारती देवी, राम शरण कुशवाहा आदि ने बताया कि उनके परिवार का जीवन बसर खेती से ही चलता है. बावजूद पैक्स में धान देने के कई दिन बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से घरेलू और खेती कार्य करने में परेशानी हो रही है. गुरुवार को किसान एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पर पहंुच बीसीओ का घेराव करने की योजना बना ही रहे थे कि इसकी भनक बीडीओ प्रेम कुमार यादव को मिल गयी. उन्होंने किसानों को तत्काल समझा बुझा कर भुगतान जल्द करवाने का आश्वासन देकर वापस लौटाया. इधर, पैक्स अध्यक्ष रंजू कुमारी ने बताया कि किसानों के द्वारा कई दिनों से धान देने के बाद भुगतान नहीं होने से किसानों के द्वारा उनके ऊपर रोज रोज दबाव बनाया जाता है. इससे वे खुद परेशान हैं. इस बाबत पूछे जाने पर बीसीओ वृजमोहन पासवान ने बताया कि उच्चाधिकारी से बात की जा रही है. जल्द ही पैक्स में धान देने वाले किसानों का भुगतान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन