अंचल अधिकारी करेंगे धान अधिप्राप्ति का सत्यापन
समस्तीपुर. जिले मे धान अधिप्राप्ति का सत्यापन कराया जायेगा. इसके लिये सभी अंचलाधिकरियों को सत्यापन करने की जिम्मेवारी दी गयी है. इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी व राज्य खाद्य निगम को 28 फरवरी तक हर हाल में जांच प्रतिवेदन जमा करने को कहा है. इससे आगे की कारवाई शुरू की जा […]
समस्तीपुर. जिले मे धान अधिप्राप्ति का सत्यापन कराया जायेगा. इसके लिये सभी अंचलाधिकरियों को सत्यापन करने की जिम्मेवारी दी गयी है. इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी व राज्य खाद्य निगम को 28 फरवरी तक हर हाल में जांच प्रतिवेदन जमा करने को कहा है. इससे आगे की कारवाई शुरू की जा सके. प्रखंडांे में सभी अधिप्राप्ति व सीएमआर गोदामों का सत्यापन कराया जायेगा. इसके लिये प्रखंडो में टीम का गठन होगा. इस टीम में प्रखंडो के वरीय पदाधिकारियों के अलावा सहकारिता व राज्य खाद्य निगम के अधिकारी शामिल होंगे. बताते चलें की जिले में धान अधिप्राप्ति अंतिम चरण में है. ऐसे में धान के रख रखाव व अन्य समीक्षा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










