रालोसपा के अभियान में बने नये सदस्य
खानपुर. प्रखंड के सिवैंसिंहपुर पंचायत में बुधवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष गंगा राम महतो ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार महतो ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. इस मौके पर करीब पांच सौ लोगों ने रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की. वक्ताओं ने […]
खानपुर. प्रखंड के सिवैंसिंहपुर पंचायत में बुधवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष गंगा राम महतो ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार महतो ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. इस मौके पर करीब पांच सौ लोगों ने रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की. वक्ताओं ने गांव में घूम-घूम कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने को कहा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, अशर्फी महतो, ब्रजनंदन महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, बुधन महतो, मो. मनसूर आलम, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, सुरेश्ष कुमार, जयंत कुमार राय, रामदेव राम, संजय पासवान, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










