प्रेमी के साथ शादी रचा कर थाने पहुंची युवती
सरायरंजन. करीब एक वर्ष पूर्व कथित अपहृत युवती आशिक के साथ शादी रचाने के बाद बुधवार को मुसरीघरारी थाने पहुंच गयी. पुलिस के समक्ष उसने अपने प्रेमी को पति बताते हुए उसी के साथ रहने की इच्छा जतायी है. इसके बाद इस मामले को लेकर दर्ज करायी अपहरण की प्राथमिकी प्रेम प्रसंग में तब्दील हो […]
सरायरंजन. करीब एक वर्ष पूर्व कथित अपहृत युवती आशिक के साथ शादी रचाने के बाद बुधवार को मुसरीघरारी थाने पहुंच गयी. पुलिस के समक्ष उसने अपने प्रेमी को पति बताते हुए उसी के साथ रहने की इच्छा जतायी है. इसके बाद इस मामले को लेकर दर्ज करायी अपहरण की प्राथमिकी प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने लड़की को उसके ससुराल लाट बसेपुरा पहुंचने में मदद की. ज्ञात हो कि लड़की के दादा ने अपनी पौत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए गांव के ही अजय पासवान को आरोपित किया था. पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकाला. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया. जहां उसने शिक्षक प्रेमी के साथ ही शादी करने की जानकारी देते हुए ससुराल में रहने की बात कही. कोर्ट ने लड़की को इसकी इजाजत दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










