जिला परिषद कर्मचारियों ने मांगा बकाया वेतन

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिला परिषद के कर्मचारियों ने रविवार को आपात बैठक कर 78 महीने का बकाया वेतन मांगा है. बिहार राज्य जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयोजित बैठक में वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के समक्ष उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करते हुए विभागीय रवैये पर नाराजगी जतायी गयी. साथ ही होली से पूर्व […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिला परिषद के कर्मचारियों ने रविवार को आपात बैठक कर 78 महीने का बकाया वेतन मांगा है. बिहार राज्य जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयोजित बैठक में वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के समक्ष उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करते हुए विभागीय रवैये पर नाराजगी जतायी गयी. साथ ही होली से पूर्व कम से कम चार महीने का वेतन भुगतान करने के लिए विभाग से आवश्यक पहल करने को कहा गया. अन्यथा आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी. इसके अलावा ग्रुप जीवन बीमा की राशि वापस करने के लिए संघ के सचिव प्रेम सागर गिरि को अधिकृत किया गया. वेतन विसंगति को दूर करने के लिए फिर से वेतन निर्धारण करने का निर्णय लिया. बैठक में संघ के अध्यक्ष गणेश महतो, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, संयोजक सत्य पाल सिंह, प्रभा देवी, पारसनाथ प्रसाद, सुधीर कुमार मिश्र आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन