मोरचा ने त्यागी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2 समस्तीपुर. अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक संयुक्त मोरचा के तत्वावधान में शनिवार को जुलूस निकाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव एवं केसी त्यागी का पुतला दहन किया. नेतृत्व अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने किया. संचालन अनिल कुमार महतो ने किया. इससे पूर्व चीनी मिल परिसर में लोगों ने जुलूस निकला. जुलूस पटेल मैदान […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2 समस्तीपुर. अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक संयुक्त मोरचा के तत्वावधान में शनिवार को जुलूस निकाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव एवं केसी त्यागी का पुतला दहन किया. नेतृत्व अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने किया. संचालन अनिल कुमार महतो ने किया. इससे पूर्व चीनी मिल परिसर में लोगों ने जुलूस निकला. जुलूस पटेल मैदान स्थित गोलंबर पर जाकर एक प्रतिरोध सभा हुई. इसमें वक्ताओं ने महादलित मुख्यमंत्री को हटाने के प्रयास चल रहा है. वक्ताओं ने कहा अगर सीएम को हटाया गया तो पूरे जिले के मोरचा के सदस्य इसका विरोध करेंगे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केसी त्यागी का पुतला दहन किया. मौके पर लाल बाबू राम, अनिल कुमार महतो, लक्ष्मी दास, नरेश रजक, नथुनी पासवान, उमेश मांझी, दशरथ बैठा, आशा देवी, सुनैना कुमारी, रवींद्र रजक, बलिराम रजक, मनोज रजक, राजू रजक, मो. लाल बाबू मंसुरी, मो. अमनात, रजी अख्तर, मुस्ताक आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन