छात्रा को वर्ग में बंद कर घर चले गये शिक्षक
स्थानीय लोगों ने ताला तोड़ कर छात्रा को निकाला बाहरएचएम ने कहा सो गयी होगी छात्राखानपुर. स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय में सातवीं की एक छात्रा को कक्षा में ही बंद कर सभी शिक्षक घर चले गये. करीब दो घंटे बाद शोर मचाये जाने पर लोगों ने ताला तोड़ कर उसे बाहर निकाला. इसको एचएम संयोग […]
स्थानीय लोगों ने ताला तोड़ कर छात्रा को निकाला बाहरएचएम ने कहा सो गयी होगी छात्राखानपुर. स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय में सातवीं की एक छात्रा को कक्षा में ही बंद कर सभी शिक्षक घर चले गये. करीब दो घंटे बाद शोर मचाये जाने पर लोगों ने ताला तोड़ कर उसे बाहर निकाला. इसको एचएम संयोग बता रहे हैं. जानकारी के अनुसार विद्यालय में छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने घर चले गये. अचानक स्कूल के पास से गुजर रहे कुछ बच्चों ने कक्षा से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर चौंके. इसकी जानकारी बच्चों ने आसपास के लोगों को दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने कक्षा का ताला तोड़ा तो उसके अंदर सातवीं कक्षा की छात्रा रुपा कुमारी बंद थी. जिसे बाहर निकाल कर लोगों ने उसे सुरक्षित उसके घर रंजीतपुर भेज दिया है. इस बाबत संपर्क करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे वे विद्यालय से चले हैं. इससे पूर्व किसी तरह की कोई घटना नहीं थी. बच्चों ने कक्षा में ताला लगाया था. हो सकता है छात्रा बेंच पर सो गयी होगी जिसके कारण किसी की निगाह उस तक नहीं पहुंची. इसके कारण वह कक्षा में ही रह गयी. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों को कम से कम विद्यालय बंद करते वक्त सभी वर्ग कक्ष को अच्छी तरह से खंगालना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










