अर्थदंड के विरुद्ध विद्यालयों में एमडीएम ठप
फोटो संख्या : 16प्रभात खबर टोली, शिवाजीनगरप्रखंड के सभी विद्यालयों के एचएम ने बीआरसी में बैठक कर मध्याह्न भोजन बंद करने का निर्णय लिया. इसकी अध्यक्षता संघ के सुभाष कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि जब तक अर्थदंड वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सत्यनरायण आर्य, बालमुकुंद सिंह, […]
फोटो संख्या : 16प्रभात खबर टोली, शिवाजीनगरप्रखंड के सभी विद्यालयों के एचएम ने बीआरसी में बैठक कर मध्याह्न भोजन बंद करने का निर्णय लिया. इसकी अध्यक्षता संघ के सुभाष कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि जब तक अर्थदंड वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सत्यनरायण आर्य, बालमुकुंद सिंह, प्रदीप पासवान, राज कुमार राय, पारसनाथ महाराज, विश्वनाथ कुमार कुंवर, रंजीत, पवन कुमार, विकेश कुमार आदि थे. सिंघिया : प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में मिड डे मिल दुसरे दिन भी बंद रहने से छात्रों के बीच ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है़ छात्र की उपस्थिति विद्यालय में घटने लगी है़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, कामेश्वर सिंह, मो़ अब्बास, रवींद्र महतो, पूनम कुमारी, विजय मल्लिक समेत अन्य एचएम का कहना है कि शुक्रवार को भी मिड डे मील बंद रहा़ बिथान : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में एमडीएम योजना बंद रहा. यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार विमल ने दी. दूसरी ओर बीआरसी भवन पर गुरुवार को प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के एचएम की बैठक हुई. अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ सचिव रामनारायण राही ने की. इसमें एचएम को एमडीएम में अर्थदंड लगाने, एमडीएम से एचएम को मुक्त करने आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार विमल, मुसहरु पंडित, तेज नारायण कुमार, विश्वनाथ यादव, बेबी कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










