भाजपा ने शिविर लगा बनाया सदस्य

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 13समस्तीपुर. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से बिहार में 75 लाख नये सदस्य बनाये जाने को लेकर भाजपा अति पिछड़ा मंच की ओर से शुक्रवार को शहर के बहादुरपुर स्थित अनुरुप सिनेमा हॉल के निकट स्टॉल लगाया गया. इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की नीतियों की जानकारी लेते हुए […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13समस्तीपुर. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से बिहार में 75 लाख नये सदस्य बनाये जाने को लेकर भाजपा अति पिछड़ा मंच की ओर से शुक्रवार को शहर के बहादुरपुर स्थित अनुरुप सिनेमा हॉल के निकट स्टॉल लगाया गया. इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की नीतियों की जानकारी लेते हुए सदस्यता ग्रहण की. संगठन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रदीप कुमार साह शिवे की उपस्थिति में किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, राकेश राज, राकेश ठाकुर, अभय कुमार, दीपक कुमार, सदस्यता प्रभारी प्रो. सीता सिन्हा, इसार अहमद शिवली, मनोज गुप्ता कानू, भूषण पोद्दार, योगेंद्र प्रसाद, संजय रजक, देवेंद्र साह, रंजन कुमार पिंटू, विनोद केसरी, मो. फैयाज, वासिम अख्त राजू आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. हसनपुर : प्रखंड के सभी पंचायतों मंे भाजपा का बूथस्तरीय सदस्यता अभियान चलाया गया. बीजेपी नेता झंडा बैनर के साथ अपने अपने बूथों पर मौजूद होकर नये लोगों को पार्टी से जोड़ा. भाजपा नेता अर्जुन प्रसाद यादव ने लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस पार्टी में काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश झा, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन राय, संजय दास, प्रवीण राय, देवेंद्र पासवान, पंकज राय, प्रभाकर राय, सुरेश सिंह, जवाहर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन