शिव को गुरु बनाने वाले को कष्ट से मुक्ति
हसनपुर. प्रखंड के बड़गांव में जिला स्तरीय शिवगुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा मंे आये भक्तों ने बताया कि परिचर्चा का एक मात्र उद्देश्य मानव जाति में धर्म के प्रति अभिरुचि पैदा करना है. पृथ्वी पर जितने भी जीव जंतु हैं सभी ईश्वर की संतान हैं. उन्होंने बताया कि श्री हरिदानंद जी के माध्यम […]
हसनपुर. प्रखंड के बड़गांव में जिला स्तरीय शिवगुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा मंे आये भक्तों ने बताया कि परिचर्चा का एक मात्र उद्देश्य मानव जाति में धर्म के प्रति अभिरुचि पैदा करना है. पृथ्वी पर जितने भी जीव जंतु हैं सभी ईश्वर की संतान हैं. उन्होंने बताया कि श्री हरिदानंद जी के माध्यम से शिवशिष्य जगह जगह परिचर्चा का आयोजन कर भक्ति पूर्ण माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. जगत के लोग शिव को अपना महागुरु बना लें तो जीवन में उसे कभी कोई कष्ट नहीं होगा. मनुष्य मन ही मन शिव को अपना गुरु मानकर शिव की चर्चा एक दूसरे के साथ करके शिष्य बन सकते हैं. परिचर्चा में समस्तीपुर से आये बैजनाथ भारती, अजय कुमार गरीब, बमबम कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, ममता , राधा, अनुराधा, अनिता, सुनील यादव, सुशील, रामाकांत यादव, रामउद्गार यादव, कन्हैया राम, रंजीत पोद्दार आदि ने अपने विचार प्रकट किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










