पूर्व एचएम का शव पहुंचते ही पसरा मातमी सन्नाटा
मोहिउद्दीननगर: पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. अनुग्रह नारायण सिंह के अनुज व प्रभुनाथ सिंह उच्च विद्यालय सुलतानपुर पश्चिम के पूर्व एचएम रामकलेवर प्रसाद सिंह का शव बुधवार को उनके निवास स्थल अनुग्रह नगर बलुआही पर पहुंचते ही करूण चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया. पत्नी उनके शव से लिपटकर रोने लगी. वहीं उनकी बिनब्याही छोटी लड़की […]
मोहिउद्दीननगर: पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. अनुग्रह नारायण सिंह के अनुज व प्रभुनाथ सिंह उच्च विद्यालय सुलतानपुर पश्चिम के पूर्व एचएम रामकलेवर प्रसाद सिंह का शव बुधवार को उनके निवास स्थल अनुग्रह नगर बलुआही पर पहुंचते ही करूण चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया. पत्नी उनके शव से लिपटकर रोने लगी.
वहीं उनकी बिनब्याही छोटी लड़की खुशबू की आंखें सूज चुकी थी. उनके साले महनार विधायक अच्युतानंद सिंह फफक-फफक रो रहे थे. शव के चारों ओर उनके परिजन अपने आंसू बहा रहे थे. श्री सिंह का निधन पिछले दिनों सोमवार को नयी दिल्ली में इलाज के दौरान हो गयी थी. वे 80 वर्ष के थे. शव के आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व शिक्षाविदों ने शव पर पुष्प व माला अर्पित किये. उनके शव का अंतिम संस्कार सुलतानपुर घाट पर पवित्र गंगा में किया गया.
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकलेवर प्रसाद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह गुल्लू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल सिंह, जिला युवा राजद अध्यक्ष अमरेश राय, जद यू नेता राणा राजीव, पर्यावरण सेवी सुजीत कुमार भगत, उमाशंकर सिंह, सुरेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो. हरिनारायण सिंह हरि, प्रो़ अशोक कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह, शिक्षक बालेश्वर सिंह, अंजनी कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह समेत सैंकड़ों की तादाद में राजनीति व शिक्षा से संबंध रखने वाले लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










