अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर खाक

Updated:
विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के रानीपरती पंचायत स्थित ठिका टोला स्थित एक घर में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी. इसमें हजारों रुपये मूल्य के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. पीडि़त विंदेश्वरी मंडल का कहना है कि अन्य […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के रानीपरती पंचायत स्थित ठिका टोला स्थित एक घर में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी. इसमें हजारों रुपये मूल्य के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. पीडि़त विंदेश्वरी मंडल का कहना है कि अन्य दिनों की भांति ही घर के सभी सदस्य सो रहे थे. अचानक आग की लपट उठने लगी. शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंपसेट की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू करने में सफलता हासिल की. इस दौरान घर में रखे कीमती कपड़े और अन्य सामान जल कर राख हो गये. मुखिया प्रभात सिंह व सरपंच बीएन सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दिलाये जाने की दिशा में कदम उठाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन