/ू/रसंपर्क पथ के लिये भूमि अधिग्रहण की मांग
/रविद्यापतिनगर, प्रतिनिधि : शेरपुर पंचायत की मुखिया नीजु कुमारी ने महादलित संपर्क पथ बनाये जाने को लेकर भूमि अधिग्रहण की मांग की है़ जिसमें योजना ग्राम सभा से पारित होने की जानकारी दी गयी है़ दिये आवेदन में मुखिया ने बताया है कि पंचायत के महादलित टोला वार्ड तीन एवं वार्ड पांच, में संपर्क पथ […]
/रविद्यापतिनगर, प्रतिनिधि : शेरपुर पंचायत की मुखिया नीजु कुमारी ने महादलित संपर्क पथ बनाये जाने को लेकर भूमि अधिग्रहण की मांग की है़ जिसमें योजना ग्राम सभा से पारित होने की जानकारी दी गयी है़ दिये आवेदन में मुखिया ने बताया है कि पंचायत के महादलित टोला वार्ड तीन एवं वार्ड पांच, में संपर्क पथ के लिये 24 दिसंबर को हुए ग्राम सभा में सर्वसम्मति से इन योजनाओं की स्वीकृति दी गयी थी़ जिसमें बालेश्वर दास के घर से महादलित टोला होते हुए गुप्ता बांध सड़क, भोला सदा के घर से मुख्य सड़क एवं रामविलास राम के घर से महादलित टोल होते विश्वनाथ राय के घर तक मिट्टी करण व ईंट सोलिंग किया जाना है़ मुखिया ने दर्जनों परिवार को मुख्य सड़क से जोड़े जाने के लिये इन सड़कों का निर्माण होना अति महत्वपूर्ण बताया है़ जिसे लेकर सीओ रमेश प्रसाद से भूमि अधिग्रहण किये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










