/ू/रउच्चकों के उड़ाये 55 हजार
/रकल्याणपुर, प्रतिनिधि : भारतीय स्टेट बैंक की कल्याणपुर शाखा में मंगलवार की दोपहर उच्चकों ने एक ग्राहक से 55 हजार रुपये उड़ा लिये. पीडि़त व्यक्ति ने तत्काल इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की. प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को देने की नसीहत दी. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि नामापुर गांव के […]
/रकल्याणपुर, प्रतिनिधि : भारतीय स्टेट बैंक की कल्याणपुर शाखा में मंगलवार की दोपहर उच्चकों ने एक ग्राहक से 55 हजार रुपये उड़ा लिये. पीडि़त व्यक्ति ने तत्काल इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की. प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को देने की नसीहत दी. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि नामापुर गांव के एक अवकाश प्राप्त सैनिक रुपयों से भरा बैग टेबुल पर रख ड्राफट बनाने के लिये फार्म भर रहे थे. इसी क्रम में उच्चकों ने उनका बैग चुरा लिया. ग्राहकों का बताना है कि उस वक्त एक किशोर पूर्व सैनिक के आसपास मंडरा रहा था. जो घटना के बाद से कही दिखाई नहीं दिया. आशंका जतायी जा रही है कि रुपयों से भरा बैग उसी ने चुराया होगा. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि अबतक पूर्व सैनिक की ओर से इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गयी है. सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










