/ू/रजगन्नाथपुर में विवाहिता की मौत को लेकर सस्पेंस
/रहसनपुर, प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के फुलहारा जन्नाथपुर गांव में विवाहिता की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. उसकी मौत जहर खिलाने या खाने से हुई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. […]
/रहसनपुर, प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के फुलहारा जन्नाथपुर गांव में विवाहिता की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. उसकी मौत जहर खिलाने या खाने से हुई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतका गांव के ही जय नारायण दास की पत्नी पूजा कुमारी है. जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व पूजा की शादी जय नारायण के साथ हुई थी. किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था. जिसके बाद उसकी मौत की जानकारी लोगों को हुई. मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उसने आक्रोश में आकर खुदकुशी कर ली. जबकि मायके वालों की मानें तो ससुरालवालों ने जहर खिला कर उसकी हत्या कर दी है. इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










