रहुआ में आम सभा के माध्यम से हुआ आशा का चयन

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के रहुआ पंचायत में आशा बहाली की प्रक्रिया गुरुवार को आम सभा के माध्यम से पूरी कर ली गयी़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केएन ठाकुर ने बताया कि चंदन कुमार की पत्नी बिड्डी कुमारी जो आशा बहू के चयन के लिए सभी अहर्ताओं को पूर्ण कर रही है उसका चयन अंतिम रूप से […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के रहुआ पंचायत में आशा बहाली की प्रक्रिया गुरुवार को आम सभा के माध्यम से पूरी कर ली गयी़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केएन ठाकुर ने बताया कि चंदन कुमार की पत्नी बिड्डी कुमारी जो आशा बहू के चयन के लिए सभी अहर्ताओं को पूर्ण कर रही है उसका चयन अंतिम रूप से कर लिया गया है़.

उन्होंने बताया कि रहुआ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 25 पर आम सभा की गयी़ इसमें कुल 7 आवेदन आये़ आवेदिका में नीतू कुमारी, रीना कुमारी, बिड्डी कुमारी, विभा देवी एवं फूल कुमारी देवी थी़ चयन से पूर्व आम सभा का आयोजन किया गया़ इसकी अध्यक्षता मुखिया सह अध्यक्ष बीना देवी ने की़ आम सभा मंे गांव के कई दर्जन लोग उपस्थित थे ़ चयन प्रक्रिया भी आम सभा के बाद पूरी कर लोगों के समक्ष परिणाम की घोषणा कर दी गयी.

चयन समिति में मुखिया सह अध्यक्ष वीणा देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह संयोजक डॉ के एन ठाकुर, आशा फैसिलेटर रेणु भारती के अलावे शिवजी सहनी, एएनएम साधना सिन्हा एवं आशा प्रबंधक विजय शंकर पांडेय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन