भोला टॉकिज चौक पर लगा भाजपा का सदस्यता शिविर
समस्तीपुर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में गुरुवार को शहर के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकिज चौक पर शिविर लगाया गया. इसमें स्थानीय लोगों के अलावा आने जाने वाले कई राहगीरों को पार्टी के नीतियों की जानकारी दी गयी. उनकी इच्छा पर भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी. […]
समस्तीपुर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में गुरुवार को शहर के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकिज चौक पर शिविर लगाया गया. इसमें स्थानीय लोगों के अलावा आने जाने वाले कई राहगीरों को पार्टी के नीतियों की जानकारी दी गयी. उनकी इच्छा पर भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी. पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री विमला सिंह, माला शर्मा, शालिनी, स्मिता, गीतांजलि, मिन्नी पांडेय, रंभा, उर्मिला देवी आदि ने सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभायी. हसनपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय नयानगर के प्रांगण में भाजपा का सदस्यता अभियान सह सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्र ने की. संचालन चितरंजन प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में सदस्यता अभियान पर बल देते हुए अर्जुन प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही सरकार के किये जा रहे कायोंर् को बताते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ने की अपील की. उन्होंने बताया कि भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान में प्रतिदिन काफी संख्या मंे नये सदस्य बन रहे हैं. कार्यक्रम में नये सदस्यों व पार्टी के पुराने सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर अर्जुन प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष ममनोरंजन राय, सिकंदर आलम, रामप्रवेश चौधरी, संजय दास, जयकांत झा, अशोक निषाद, महेंद्र सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, मो. हसनैन, मो. संजर आलम, मो. हैदर, अनिल गुप्ता, कन्हैया सिंह, संजीव कुमार सुमन, पंकज राय, मो. अख्तर, संजीव कुमार सुमन, नथुनी राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










