कलश यात्रा के साथ राम जानकी की मूर्त्ति स्थापित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या ::::15खानपुर. प्रखंड के खानपुर दक्षिणी पंचायत के उदयपुर कॉलोनी गांव में गुरुवार को मंदिर में राम जानकी की मूर्ति स्थापित की गयी. इसकी शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गयी. शुक्रवार को पंडितों के विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा दी जायेगी. इसके पूर्व 51 कन्याओं ने कलश […]

विज्ञापन

फोटो संख्या ::::15खानपुर. प्रखंड के खानपुर दक्षिणी पंचायत के उदयपुर कॉलोनी गांव में गुरुवार को मंदिर में राम जानकी की मूर्ति स्थापित की गयी. इसकी शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गयी. शुक्रवार को पंडितों के विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा दी जायेगी. इसके पूर्व 51 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला. जो मंदिर परिसर से खानपुर, पूरबारी टोल होते हुए कई मार्गों से होते हुए कु आं से जलभकर मंदिर परिसर में पहुंची. जहां पंडित दिवाकर मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की गयी. तत्पश्चात पूजा आरंभ के साथ मंदिर में रामजानकी, मां दुर्गा एवं भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की गयी. पूजा की सफलता में उपप्रमुख हेमंत सिंह, मुखिया शिव नारायण राय, देव कुमार वर्मा, प्रमानंद वर्मा, रामानंद वर्मा, हरिकुशन वर्मा, सुमित्रा देवी, श्रीराम वर्मा, विष्णु दयाल वर्मा, भोला राय, दीनानाथ वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन