जनप्रतिनिधियों ने पढ़ा शिक्षा योगदान का पाठ
मोहनपुर. शिक्षा सिर्फ सामाजिक उन्नति एवं रोजगार के अवसर नहीं प्रदान करती, बल्कि यह विकास एवं संस्कार के सिद्घांतों तक ले चलती है. जनप्रतिनिधियों को शिक्षकों के साथ सहयोग करते हुए अपने क्षेत्र के बच्चों की विद्यालय तक पहुंच सुनिश्चित करानी पड़ेगी. शिक्षा में सीधे योगदान करने का यह पाठ जनप्रतिनिधियों, विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों […]
मोहनपुर. शिक्षा सिर्फ सामाजिक उन्नति एवं रोजगार के अवसर नहीं प्रदान करती, बल्कि यह विकास एवं संस्कार के सिद्घांतों तक ले चलती है. जनप्रतिनिधियों को शिक्षकों के साथ सहयोग करते हुए अपने क्षेत्र के बच्चों की विद्यालय तक पहुंच सुनिश्चित करानी पड़ेगी. शिक्षा में सीधे योगदान करने का यह पाठ जनप्रतिनिधियों, विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने पढ़ा. शिक्षा में शिकायत निवारण प्रक्रिया कार्यशाला का आयोजन मध्य विद्यालय रसलपुर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा पोद्दार ने की. संचालन संकुल समन्वयक अरुण कुमार ने किया. प्रशिक्षण बीआरपी राजीव कुमार वर्मा एवं अश्विनी कुमार पंडित ने किया. उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










