निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ मामला सलटा

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. शहर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद पटना ले जाने के क्रम में हुई प्रसूता की मौत को लेकर उक्त क्लीनिक में ग्रामीणों की ओर से तोड़फोड़ मामले के सलट जाने की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि मामले को देकर दोनों गुटों की ओर से घटना के […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. शहर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद पटना ले जाने के क्रम में हुई प्रसूता की मौत को लेकर उक्त क्लीनिक में ग्रामीणों की ओर से तोड़फोड़ मामले के सलट जाने की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि मामले को देकर दोनों गुटों की ओर से घटना के दूसरे दिन भी कोई आवेदन नहीं दिया गया है. बताते चलें कि सोमवार को प्रसूता की शल्य क्रिया की गयी थी. हालत बिगड़ने पर मंगलवार को चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया. जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित प्रसूता के रामपुर जलालपुर स्थित मायकेवाले व ग्रामीणों ने देर शाम क्लीनिक पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी की. वहीं पुलिस के पहुंचने पर तत्काल मामला शांत हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन