विद्यालयों में बंटने लगी पोशाक की राशि
प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरप्रखंडाधीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में विभिन्न वगार्ें के छात्रों के मध्य पुरस्कार की राशि बुधवार को वितरित की गयी. प्राथमिक विद्यालय उर्दू मकतब, टेढ़ी बाजार में 165 छात्रों के मध्य एक लाख 62 हजार 900 रुपये की पोशाक की राशि वितरित की गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बीइओ […]
प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरप्रखंडाधीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में विभिन्न वगार्ें के छात्रों के मध्य पुरस्कार की राशि बुधवार को वितरित की गयी. प्राथमिक विद्यालय उर्दू मकतब, टेढ़ी बाजार में 165 छात्रों के मध्य एक लाख 62 हजार 900 रुपये की पोशाक की राशि वितरित की गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बीइओ शमशाद अहमद ने कहा कि सरकार के ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में समानता की भावना विकसित करना व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना. उमववि तेतारपुर में वर्ग छह, सात व आठ के छात्रों के बीच 94 हजार 500 रुपये की पोशाक राशि वितरित की गयी. रा. अल्फा मध्य विद्यालय मो.नगर में भी 32 छात्रों के मध्य 22 हजार 200 रुपये की पोशाक राशि वितरित की गयी. कन्या मध्य विद्यालय मो. नगर के 264 छात्रों के मध्य एक लाख 65 हजार 400 रुपये की पोशाक राशि वितरित की गयी. मौके पर एचएम उदित नारयण साह, रवीन्द्र सिंह, मुस्तहकुज जमां खाँ, पूर्व मुखिया मो. आरिफ, सिराज अंसारी, समन्वयक श्रवण देव, रघुनाथ कुमार राय, जयशंकर प्रसाद, भीष्मेंद्र झा, संरिता कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










