आंगनबाड़ी सेविका चयन की प्रक्रि या शुरू

Updated:
विज्ञापन

30 जनवरी से होगी आम सभावारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र में लंबित चले आ रहे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन की प्रक्रि या शुरू कर दी गयी है. उक्त बात की जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी प्रगति ने देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में 11 सेविका तथा 12 सहायिका के पद पर बहाली केक लिये आवेदन […]

विज्ञापन

30 जनवरी से होगी आम सभावारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र में लंबित चले आ रहे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन की प्रक्रि या शुरू कर दी गयी है. उक्त बात की जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी प्रगति ने देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में 11 सेविका तथा 12 सहायिका के पद पर बहाली केक लिये आवेदन पत्र जमा करवाया गया था. जिसकी बहाली प्रक्रि या लंबित थी. इसके लिए 30 जनवरी से आमसभा आयोजित कर बहाली की प्रक्रि या शुरू की जायेगी. जानकारी के अनुसार सतमलपुर बलाही केंद्र संख्या 143 पर सेविका चयन के लिए 30 जनवरी को आम सभा होगी. शेखोपुर जानकीनगर में दो फरवरी मोहीउद्दीनपुर पंडित टोला में तीन फरवरी, पुरनाही महमदा में चार फरवरी, रहुआ पूर्वी मल्लाह टोला में छह फरवरी, छतनेश्वर में सात, गोही गोही दक्षिण में नौ, रामपुरविशुन रामपुरविशुन में 10, सतमलपुर अल्पसंख्यक में 11, पुरनाही चारो में 12, पुरनाही चारो में 13, रहुआ पश्चिमी डीह टोला में 14 फरवरी को आम सभा होगी. इसी तरह छतनेश्वर परोरिया सहायिका पद के लिए 16, छतनेश्वर छतनेश्वर में 18, गोही नया टोला में 19, रामपुरविशुन रामपुरविशुन में 20, धुरलख धुरलख 21, सतमलपुर स्टेट बोरिंग 23, लखनपट्टी कशोर में 24 एवं लखनपट्टी लखनपट्टी में 24 फरवरी को आम सभा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन