20 अप्रैल से होगा सीबीएसइ दसवीं का प्रोफिशिएंसी टेस्ट

Updated:
विज्ञापन

टेस्ट में गलत जवाब देने पर निगेटिव माकिंर्ग नहीं होगीप्रतिनिधि, समस्तीपुर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से दसवीं के बच्चों की प्रोफिशिएंसी जांचने के लिए होने वाले टेस्ट की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी़ सीबीएसइ ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है़ टेस्ट 24 अप्रैल तक जारी रहेंगे़ वैकल्पिक टेस्ट पांचों विषयों […]

विज्ञापन

टेस्ट में गलत जवाब देने पर निगेटिव माकिंर्ग नहीं होगीप्रतिनिधि, समस्तीपुर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से दसवीं के बच्चों की प्रोफिशिएंसी जांचने के लिए होने वाले टेस्ट की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी़ सीबीएसइ ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है़ टेस्ट 24 अप्रैल तक जारी रहेंगे़ वैकल्पिक टेस्ट पांचों विषयों के लिए होंगे़ मार्च 2015 में 10वीं की परीक्षा में बैठ चुके छात्र यह टेस्ट दे सकते हैं़ टेस्ट में गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं होगी़ हालांकि एक सवाल के दो जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग होगी़ सीपीएस के निदेशक मो़ आरिफ ने बताया कि सीबीएसइ ने वर्ष 2011 से 10वीं के बाद छात्रों की रुचि व रुझान संबंधी समस्याओं के निदान के लिए प्रोफिशिएंसी टेस्ट के रूप में एक विशेष टेस्ट की शुरुआत की है़ वर्ष 2015 में होने वाले इस टेस्ट के लिए सीबीएसइ ने शिड्यूल जारी कर दिया है़ इस टेस्ट में बच्चों के पास विकल्प है कि वे चाहें तो एक या दो या फिर सभी विषय टेस्ट के लिए चुन सकते हैं़ प्रत्येक विषय के लिए होने वाले इस टेस्ट की समयावधि ढाई घंटे निर्धारित है़ इसमें 9 वीं व 10 वीं के पाठ्यक्रम से संबंधित ही सवाल पूछे जायेंगे लेकिन वह बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं से अलग होंगे़ टेस्ट के बाद पर्सेन्टाइल रैंक के साथ बोर्ड की ओर से अलग से प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा़ मार्च में 10वीं की परीक्षा देने वाले टेस्ट में बैठ सकेंगे. कब किस विषय की परीक्षापरीक्षा तिथि विषय20 अप्रैल अंग्रेजी 21 अप्रैल गणित 22 अप्रैल साइंस 23 अप्रैल सोशल साइंस 24 अप्रैल हिंदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन