स्वतंत्रता सेनानी स्व. शर्मा के मूर्त्ति का किया अनावरण
खानपुर. पूर्व स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक राजेंद्र नारायण शर्मा के द्वितीय पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया गया. इनके निवास भोरेजयराम गांव में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद हिमांशु व पूर्व सांसद महेश्वर हजारी ने स्व. शर्मा के प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से किया. मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का […]
खानपुर. पूर्व स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक राजेंद्र नारायण शर्मा के द्वितीय पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया गया. इनके निवास भोरेजयराम गांव में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद हिमांशु व पूर्व सांसद महेश्वर हजारी ने स्व. शर्मा के प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से किया. मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. अध्यक्षता पूर्व प्रमुख योगेंद्र झा ने की. संचालन वालेश्वर राय ने किया. उपस्थित लोगों ने स्व. शर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि स्व. शर्मा एक सच्चे समाजसेवी व देशभक्त थे. जिन्होंने देश की आजादी में अपनी अग्रणी भूमिका निभायी. लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने की बात कही. मौके पर राम नारायण राय, राम बालक पासवान, श्यामकांत झा, डॉ रामाकांत झा सुमन, गंगा प्रसाद झा, शब्बीर हैदर, अबू तमीम, ईश नारायण राय, महताब खान, अशोक पासवान, योगानंद झा, अविनाश कुमार शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










