फुलहारा को हरा सिंघिया ने जमाया कप पर कब्जा
सिंघिया. प्रखंड के सिंघिया महाविद्यालय सिंघिया पर फाइनल मैच के आयोजक कंपीटिशन टारगेट ग्रुप टी 20 में एपीआर सिंघिया ने फाइनल मैच में बीसीसी फुलहारा को छह विकेट से हरा कर कप पर कब्जा जमाया़ मैच का उद्घाटन बीडीओ जय किशन, थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि व सीओ शंकर महतो ने संयुक्त रूप से किया़ टॉस […]
सिंघिया. प्रखंड के सिंघिया महाविद्यालय सिंघिया पर फाइनल मैच के आयोजक कंपीटिशन टारगेट ग्रुप टी 20 में एपीआर सिंघिया ने फाइनल मैच में बीसीसी फुलहारा को छह विकेट से हरा कर कप पर कब्जा जमाया़ मैच का उद्घाटन बीडीओ जय किशन, थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि व सीओ शंकर महतो ने संयुक्त रूप से किया़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीसीसी फुलहारा की टीम के खिलाडि़यों ने 17़ 4 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी़ जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपीआर सिंघिया की टीम के खिलाडि़यों ने 15़ 1 गेंद में 103 रन बना लिया. इसमें चार विकेट भी इस टीम को खोना पड़ा. मैच में मैन ऑफ द सीरिज का खिताब रहमत खान एवं मैन ऑफ द मैच के लिए पांडव कुमार के नाम से घोषणा की गयी़ निर्णायक की भूमिका राजेंद्र कुमार एवं सुभाष कुमार ने संयुक्त रुप से निभायी. खेल का आंखों देखा हाल कमलेश कुमार एवं अल्ताफ हुसैन राजा ने मजेदार तरीके से प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










