सिमरी भिंडी गांव में महिला झुलसी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरी भिंडी गांव में शनिवार की संध्या खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग में महिला झुलस गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी चिकित्सा जारी है. जख्मी महिला ब्रह्मदेव सहनी की पत्नी सुशीला देवी (35) है. जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की भांति ही सुशीला […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरी भिंडी गांव में शनिवार की संध्या खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग में महिला झुलस गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी चिकित्सा जारी है. जख्मी महिला ब्रह्मदेव सहनी की पत्नी सुशीला देवी (35) है. जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की भांति ही सुशीला अपने घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने में जुटी थी. अचानक आग की चिनगारी उसके कपड़े से छू गया जिसे वह देख नहीं पायी. कुछ ही देर बाद बदन के कपड़े से आग की लपट उठने लगी तब जाकर उसे घटना का अहसास हुआ. शोर मचाने पर पास पहुंचे परिजनों आग को बुझाया. इस बीच महिला का शरीर कई स्थानों पर झुलस गयी. परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सकों का कहना है कि महिला आंशिक रूप से ही झुलसी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन